राजपुरोहित अध्यक्ष मनोनीत।विप्र बंधुओ ( ब्राह्मण समाज ) की बैठक आयोजित।
जगमालसिंह राजपुरोहित
बागरा न्यूज।
जालोर जिले के बागरा नगर में विप्र फाउंडेशन जालोर तहसील की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विप्र फाउंडेसन के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गौड़ , जिलाध्यक्ष महीपालसिंह सांकरणा, जिला महामंत्री दिनेश दवे नवीन बतौर मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद थे।
बैठक बुधवार को आयोजित हुई इस बैठक में सर्व प्रथम भगवान परसुरामजी की प्रतिमा को माला पहना कर दिप प्रज्वलित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने फाउंडेसन के बारे में विभिनम जानकारीया देते हुए बताया की फाउंडेसन द्वारा ब्राह्मण समाज के गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मदद की जाती है वही ब्राह्मण समाज को आर्थिक रूप से सक्षम करने के लिए कई तरह की सुविधाएं एवं विभिन्न व्यापारिक एवं आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह सांकरणा ने ब्राह्मण समाज को एकजुट रहने की बात कही। बही संगठन मंत्री दिनेश दवे ने आगामी परसुराम जयंती पर जालोर में भव्य रैली निकालने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम को उप प्रधान उम्मेद सिंह राजपुरोहित नून ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
अंत मे सुमेरसिंह राजपुरोहित सांथु ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं क्षेत्र के सभी ब्राह्मण बन्धुओ को एकजूट करने का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन महेंद्र पुरोहित डूडसी ने किया। इस अवसर पर शैतानसिंह धनाणी सांथु, ,तोल सिंह सांथू, अशोक सिंह सांथू ,भीक सिंह सांथुआ डूडसी ,जबरसिंह डूडसी, गोपाल सिंह मौक , अशोक कुमार रेवतड़ा ,भंवर लाल, वागसिंह, ओट सिंह ,रमेश सिंह बागरा, संजय जोशी, गणपत सिंह बिबलसर, मांगीलाल बागरा, हरसन सिंह गजानी सांथु, भरत भट्ट आकोली, दयानाथ पाठक सिरोही, सहित कई विप्र बंधु मौजूद थे।
*राजपुरोहित तहसील अध्यक्ष मनोनीत*
बैठक के दौरान विप्र फाउंडेसन की नवीन कार्यकारिणी बनाते हुये सुमेरसिंह राजपुरोहित सांथु को सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। वही महामंत्री शेखर व्यास सरत एवं मीडिया प्रभारी खीमसिंह भेटला को बनाया गया। वही उप प्रधान उम्मेदसिंह राजपुरोहित नून, भगवती प्रसाद बागरा व मोती सिंह गजानी सांथु को सरंक्षक पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहना कर सम्मान किया गया।
