कीलवा में छात्रो ने की शरारत, सहपाठी छात्रा के बैग में पर्ची डालने हुआ शक तो निवस्त्र कर की धुनाई - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 20 जनवरी 2018

कीलवा में छात्रो ने की शरारत, सहपाठी छात्रा के बैग में पर्ची डालने हुआ शक तो निवस्त्र कर की धुनाई

कीलवा में छात्रो ने की शरारत, सहपाठी छात्रा के बैग में पर्ची डालने हुआ शक तो निवस्त्र कर की धुनाई

सांचौर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीलवा में स्कूली छात्र के बैग में पर्ची डालना एक छात्र को भारी पड़ गया। घटना के बाद विद्यालय स्तर पर पूछताछ हो रही थी। किन्तु कोई नतीजा नहीं निकलने पर शुक्रवार को चार – पाचं ग्रामीणो ने विद्यालय परिसर मे प्रवेश कर पर्ची डालने के संदेह में एक छात्र को विद्यालय से बाहर ले जाकर मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े भी उतरवा दिये। इस दौरान छात्र द्वारा सच नहीं उगलने पर ग्रामीणो ने सामूहिक रूप से मारपीट की। जिससे उसके पीठ पर डडो के निशान दिखाई दे रहे है। मारपीट के बाद छात्र को ग्रामीणो की सहायता से अंडरवीयर में ही विद्यालय लाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य द्वारा भी छात्र के साथ ग्रामीणो द्वारा मारपीट की घटना को स्वीकार किया गया है। वहीं दुसरी ओर इस प्रकार की घटना के बाद विद्यालय के छात्रो में भी खौंफ फैल गया है। जिसको लेकर पिछले तीन दिनो से पर्ची प्रकरण को लेकर विद्यालय में घमासान चल रहा था।
जिसका शुक्रवार को उस वक्त पर्दाफास हो गया जब ग्रामीणो द्वारा मारपीट के बाद पीडि़त छात्र थाने में पहुंच गया। उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर गांवो में भी उक्त वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। सांचौर थाने में पेश होकर पीडि़त छात्र के पिता धनाराम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरा पुत्र दिनेश कुमार जो कक्षा ११ वीं का छात्र है। जो आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कीलवा में पढाई करता है। शुक्रवार दिन को मेरा पुत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य के कक्ष में खड़ा था। इस दौरान आरोपी विक्रमसिंह, प्रतापसिंह, पपसिंह,गटूसिंह राजपूत, सेंधाराम रावणा राजपूत निवासी कीलवा ने एक राय होकर विद्यालय में प्रवेश कर दिनेश को जाति सूचक श4दो से अपमानित करते हुए विद्यालय परिसर से दूर आंगनवाड़ी केन्द्र के पास लेजाकर निर्वस्त्र कर मारपीट की। जिससे उसके गहरी चोटे लगी है। वारदात के बाद सांचौर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जायजा लिया। हालांकि वारदात के बाद किसी भ्भी आरोपी की गिर3तारी नहीं हो पाई है।

छात्र बोला बुरी तरह से हुई पिटाई

वारदात के बाद छात्र दिनेश ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ बेवजह डंडो से मारपीट की गई। मेरे को जबरन पर्ची के बार में हां करने का बोला गया। किन्तु मैने मना किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। उसके बाद मेरे को निर्वस्त्र कर दिया गया। मेरे को पीटा गया, तब मैंने हो हल्ला किया तो आस-पास के लोगो ने आकर मेरे को छुड़ाया।