सात दिवसीय भागवत कथा का समापन,गाँव में निकाली कलश यात्रा। - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

सात दिवसीय भागवत कथा का समापन,गाँव में निकाली कलश यात्रा।




दिनेश राणा @रिपोर्ट।
महादेव नगर,भगतासनी में संत श्री वेदानंद जी सरस्वती के सानिध्य में  चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन आज हुआ।
सात दिवसीय कथा में नेनिबाई का मायरे का वाचन सुश्री आराधना रांकावत नोखा और गुनगुन रांकावत  ने किया।सभी ग्रामीणों ने कथा में भाग लिया और अपने बुरी आदतों को त्याग ने का वचन लिया।
संत वेदानंद जी ने बताया कि मानव जाति में कोई भेद नही है। हमें भगवन को पाने के लिए अपनी आत्मा में भगवन को धारण करना होगा।
गाय की सेवा ही हिन्दू का सबसे बड़ा धर्म है।
कथा के साथ ही पूरे गाँव में कलश यात्रा  निकाली गयी और ठाकुर जी के दर्शन किये। कथा में सभी दानदाताओ ने गौ माता की सेवा के लिए दान दिया।