बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक विपिन पांडे ने आरएसी 10 वीं बटालियन का वार्षिक निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली. महानिरीक्षक ने यहां संपर्क सभा को भी संबोधित किया. आरसी परेड मैदान में जवानों ने परेड का आयोजन कर पुलिस महानिरीक्षक विपिन पांडे को सलामी दी. जवानों ने किसी भी घटना से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन भी किया. महानिरीक्षक ने जवानो और अधिकारियो की समस्याएं भी सुनी. महानिरीक्षक ने न्यूज़ 18 से बात करते हुए कहा कि मुख्यालय के निर्देश पर आरएसी 10 वी बटालियन का निरीक्षण किया है. ताकि फ़ोर्स मुस्तेद रहे वही कमियों का भी निरिक्षण कर मुख्यालय को अवगत कराया जायेगा. इस अवसर पर कमान्डेंट नरेंद्र गोदारा के साथ कई अधिकारी मोजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2shp0YD
