VIDEO: बैंककर्मियों ने निकाली बाइक रैली, जताया विरोध - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 31 मई 2018

VIDEO: बैंककर्मियों ने निकाली बाइक रैली, जताया विरोध

भरतपुर में वेतन विसंगतियों के अलावा अन्य मांगों को लेकर गुरुवार दूसरे दिन भी बैंक कर्मियों ने हड़ताल रखी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के सचिव सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में 175 बैंक शाखाओं के कार्मिकों ने हड़ताल पर रहकर बाइक रैली निकाली. सुपर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से शुरू हुई बाइक रैली बाजार में होती हुई कुम्हेर गेट चौराहे पर जाकर संपन्न हुई. इस दौरान बैंक कर्मियों ने वेतन समझौता लागू करने ,वेतन में पर्याप्त वृद्धि करने ,अन्य सेवा शर्तों में सुधार करने की मांग की. (शिव कुमार वशिष्ठ की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2H7OPii