धर्ममय हुई मोधरा नगरी, ठाकुरजी  के जयकारों से गूंजा वातावरण भजन संध्या मे झूमे श्रोता - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 9 मई 2018

धर्ममय हुई मोधरा नगरी, ठाकुरजी  के जयकारों से गूंजा वातावरण भजन संध्या मे झूमे श्रोता

धर्ममय हुई मोधरा नगरी,
ठाकुरजी  के जयकारों से गूंजा वातावरण

भजन संध्या मे झूमे श्रोता

मोदरान से जगमाल सिंह राजपुरोहित

जालोर जिले के मोदरान गाव मे श्री ऱाधे कृष्णा ठाकुरजी मंदिर  की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओ मे खासा उत्साह बना हुआ है सोमवार व मंगलवार  को रात्री भजन जागरण को लेकर कलाकार रामेशवर माली,  जगीया एंड पिण्टीया  व सरदारसिंह राजपुरोहित द्वारा शानदार झांकीयो की प्रस्तुती दिया गया  वही मगलवार को आशा वैष्णव, सरिता खारवाल एंव मनोज रिया एण्ड पार्टी दिल्ली ने महाकाल की भष्म आरती कर लोगो से वाह वाही लूट  लिया ।
वही आशा वैष्णव ने भजन प्रस्तुती दी।
गणपति वंदना, गुरू महिमा भगवान  शिव के बाबा बम लहरी, शिव शंकर रा गुण व भष्म महा आरती जैसे कई कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुती दिया गया और 
ईस मौके पर पुरे दिन अलग अलग  चढावा लाभार्थीयो का साफा, माला व स्मृर्ति चिंह देकर  बहुमान किया गया
वही आज बुधवार को मंदिर मे पुजा-पाठ  व यज्ञ कर  संतों का स्वागत सहीत कई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
वही गुरुवार को शुभ मुहूर्त मे वेद मंत्रों व जयकारों के साथ नूतन मंदिर मे श्री राधे-कृष्णा ठाकुरजी की  सहीत देवी -देवताओ की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जायेगा वही मंदिर शिखर पर क्लश व ध्वजा चढाई जायेगी वही गुरुवार को फले चुन्दडी व महा प्रसादी  का आयोजन के साथ ठाकुरजी नव निर्मित मंदिर मे बिराजेगे । ईस प्रतिष्ठा महोत्सव मे राजपुरोहित समाज के पोकरणा सांथुआ और जागरवाल परिवार के सभी मेम्बरो का सराहनीय सहयोग किया जा रहा है
वही  राजपुरोहित जागरवाल युवा मंडल के अध्यक्ष ओबसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व मे कार्यक्रम के सभी सदस्यों को अलग अलग ठीम गठ्टीत कर के अलग अलग  जिम्मेदारीया दिया गया है ।
युवाओं का आयोजन को लेकर बहुत ही शानदार सहयोग किया जा रहा है