इधर कार को उडाया, उधर पुलिस ने पकडा - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 9 मई 2018

इधर कार को उडाया, उधर पुलिस ने पकडा

इधर कार को उड़ाया, उधर पुलिस ने पकड़ा




divyansh kumar


 

 May 9, 2018



भीनमाल के नवकार अस्पताल के सामने बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे गाड़ी मालिक की पत्नी को चकमाकर इनोवा गाड़ी चोरी के करीब सवा घण्टे में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान पकड़ने में सफलता हासिल की, जबकी आरोपी भागने में सफल रहा,पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस थाना बागरा अंतर्गत बाकरारोड निवासी अम्बाराम पुत्र ताराराम मेघवाल बुधवार दोपहर करीब 2 बजे इनोवा कार नंबर आरजे-19/युए-5602  में उसकी पत्नि,उसके रिश्तेदार व एक महिला रिश्तेदार के साथ ईलाज के लिए नवकार अस्पताल भीनमाल आए थी,गर्मि अधिक होने की वजह से अस्पताल के सामने वाली गली में गाड़ी को चालू हालतमे खड़ी कर अम्बाराम व जगदीश अस्पताल में गए, जबकी दोनो महिला गाड़ी में बैठी थी, इस दौरान एक युवक आया और उसने महिलाओं को बोला की आपको अस्पताल में बुला रहे है, युवक की बात पर विस्वास कर दोनों महिला गाड़ी से नीचे उतरकर अस्पताल की तरफ गईं, तब युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया, घटना की जानकारी मिलने पर थाना अधिकारी कैलाश चन्द्र मीणा के निर्देशन में जिलेभर में नाकाबंदी करवाने पर आहोर थाने के एएसआई भीमसिंह के नेतृत्व में गोदन के पास नाकबंदी के दौरान करीब पौने चार बजे चालक नाकाबंदी देखकर गाड़ी छोड़कर भागने मे सफल रहा।