जाको राखे सइया मार सके न कोय, बासडाधनजी से मोदरान जा रही कार बेकाबू होकर पलटी
जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान
बासडाधनजी से मोदरान सडक मार्ग पर आज सुबह एक कार इरटिका नम्बर आर जे 46यु ए 1035 अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई
मिली जानकारी के अनुसार शनीवार को सुबह बासडाधनजी से मोदरान स्टेशन की ओर अनील विश्नोई, सुरेश विश्नोई सवार होकर आ रहे थे लेकिन श्री आशापुरी माताजी मंदिर के पास देवालय तालाब के निकट अचानक नील गाय को बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर पलटी खाने से इरटिका बहुत ही बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन अन्दर बैठे दोनो युवक को खरोच तक नही आई।
सुत्रौ से मिली जानकारी के अनुसार नील गाय को बचाने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया ईस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी खा गई जिसमे सवार दोनो युवकों को चोट तक नही लगी पास मे ही आशापुरी माताजी मंदिर होने के कारण लोगों ने बताया जाको रखे सईया मार सके न कोय मां आशापुरी की कृप्या दृष्टी से दोनो युवकों को खरोस चोट तक नही आई।।

