पुण्यतिथि पर मेजर राजपुरोहित को श्रद्धाजंलि देकर किया याद
मोदरान से जगमाल सिंह राजपुरोहित
जालोर जिले के मोदरान गांव में सैनिक कृषि फार्म पर सोमवार को शहीद मेजर राजपुरोहित जब्बरसिंह की १५ वी पुण्यतिथि मनाई।
इस मौके पर ग्रामवासियों ने मेजर जब्बरसिंह के प्रतिमा पर फूलों की माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जगमालसिंह ने मेजर राजपुरोहित के जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि मेजर ने सैनिक अधिकारी स्व.जयसिंहजी राजपुरोहित के घर जन्म लेकर अल्पावस्था में ही देश सेवा के लिए महान कार्य किए, उन्होंने बताया कि मेजर राजपुरोहित राजस्थान के जालोर जिले से तीन बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिमालय पर्वतारोहण दल के सर्वश्रेष्ठ विजेता थे, मेजर राजपुरोहित ने २अप्रैल२००४ को उज्जैन व रतलाम के मध्य नागदा जंक्शन के समीप एक रेल के डिब्बे में आग लगने पर अपनी जान जोखिम में डालकर २१ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अपनी अंतिम देश सेवा दी थी मगर उस समय मेजर का का शरीर ५०प्रतिशत जल चुका था जिसमे मेजर को बचाने की काफी कोशिशों के बावजूद २१मई२००४ को उन्होंने प्राण त्याग दिये व सदा के लिए अमर शहीद हो गए। इस अवसर पर इनके परिजन सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
