चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की समर्थकों और कार्यकर्ताओं को सीख बढ़ने लगी है, लेकिन जोधपुर संभाग में बिलाड़ा विधायक अर्जुन गर्ग की यह सीख क्षेत्रवासियों को एक अपराध से निकालकर दूसरे की तरफ धकेलने का काम कर रही है. एक और प्रदेश सरकार राज्य में अपराध को लगाम लगाने वह तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है तो वहीं उनके विधायक सोने की तस्करी का कारोबार करने की हिदायत दे रहे हैं. विधायक तस्करी के धंधे में बदलाव के टिप्स सभा में दे रहे हैं. विधायक ने एक जनसभा में कहा कि दो नम्बर का धंधा करना है तो सोने की तस्करी करो. उन्होंने कहा कि नशे का धंधा छोड़ सोने की तस्करी करो. सोने की तस्करी में समाज देगा साथ. एनडीपीएस एक्ट में देवासी समाज की रिकॉर्ड भूमिका इन्हें उपलब्धि लग रही हैं, हालांकि वह नशे के कारोबार को छोड़ने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन साथ ही सोने की तस्करी का व्यापार करने का सुझाव भी दे रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2LMGRhZ
