अवैध हथियारों के साथ यूपी का एक बदमाश गिरफ्तार - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 31 मई 2018

अवैध हथियारों के साथ यूपी का एक बदमाश गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने के प्रयास में यूपी के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. शहर की करणी विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से 5 देशी कट्टे व 6 जिंदा कारतूस व एक खाली कारतूस बरामद किया है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि जयपुर शहर में बढ़ते अपराधों और गोलीबीरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अवैध हथियारों की तस्करी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले पूनीत को बजरी मंडी से पकड़ा. पूछताछ में आरोपी से अवैध हथियार बरामद किए है. आरोपी ने इन हथियारों को जयपुर मे बेचने की बात कबूल की है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2xuXj3E