डूंगरपुर जिले के शिशोद गांव स्थित बंद पड़ी फेक्ट्री से सवा दो करोड़ की अवैध शराब पकड़ने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 3 कुख्यात शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार दिसंबर 2017 में एसपी शंकरदत्त शर्मा की स्पेशल टीम और बिछीवाडा थाना पुलिस ने मिलकर शिशोद गांव स्थित बंद पड़ी सोप स्टोन की फेक्ट्री पर छापा मारकर सवा दो करोड़ की हरियाणा निर्मित शराब के साथ 13 वाहन जब्त किये थे. पुलिस ने मौके से केयर टेकर को गिरफ्तार किया था वहीं कुख्यात शराब तस्कर शंकर पटेल, दिलीप कलाल और मानशंकर फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में शराब तस्करी के कई प्रकरण दर्ज है. फ़िलहाल बिछीवाडा पुलिस अरिपियों से पूछताछ कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2J2qpwJ
