मारवाड़ी प्रवासियों के लिए ट्रेन से जुड़ी ये है बुरी खबर - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 31 मई 2018

मारवाड़ी प्रवासियों के लिए ट्रेन से जुड़ी ये है बुरी खबर

मारवाड़ी प्रवासियों के लिए ट्रेन से जुड़ी ये है बुरी खबर


Modran News


 

 May 31, 2018



समदड़ी भीलड़ी रेल खण्ड

मोदरान न्यूज 

 मारवाड़ी प्रवासियों के लिए जालोर जिले में आवागमन के लिए अहमदाबाद- जोधपुर (भगत की कोठी) एक्सप्रेस वाया समदड़ी -भीलड़ी ट्रेक पर चलने वाली रेलगाड़ी को नियमित करने व समय परिवर्तन की मांग को रेलवे महाप्रबंधक ने नकार दिया है।

जालोर के आरटीआई कार्यकर्ता हीरा भंडारी की ओर से अहमदाबाद जोधपुर ट्रेन 14804 को वर्तमान में रात में 09.00 बजे अहमदाबाद से रवाना किया जाता है। ऐसे में उन्होंने इस ट्रेन को 11 बजे रवाना करने के लिए पत्र प्रेषित किया था।

इस पत्र के जवाब में महाप्रबंधक ने लिखा कि मेहसाणा-पालनपुर रेल पथ पर विभिन्न दिनों में चलने वाली ट्रेनों व एक ही रेल पथ होने के कारण इस ट्रेन का समय परिवर्तन नही किया जा सकता।

आपको बता दे। वर्तमान में मेहसाणा पालनपुर खण्ड पर चल रही ट्रेनों की वजह व एक ही रेलपथ होने के कारण ही मुख्य रूप से जालोर रूट पर ट्रेने नही संचालित हो रही।
इधर इस ट्रैक पर सिवाय मालगाड़ियों के न के बराबर ट्रेने संचालित हो रही है।
ट्रेनों की मांग को लेकर प्रवासी व संघठन लम्बे समय से प्रयासरत है लेकिन मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में इन ट्रेक पर नई ट्रेने नही मिल रही है।