जमीनी विवाद में दो गांवों के लोगों में लाठी-भाटा जंग, 1 दर्जन लोग घायल - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 1 जून 2018

जमीनी विवाद में दो गांवों के लोगों में लाठी-भाटा जंग, 1 दर्जन लोग घायल

अलवर जिले के नीमराणा उपखंड के ढूंढारिया गांव में देर रात को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में लाठी भांटा जंग होने से एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का बहरोड़ के निजी अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की जानकारी लगते ही नीमराणा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई. ढूंढारिया गांव व बिचपुरी गांव के लोगों मे एक सप्ताह पहले भी जमीन को लेकर आमने-सामने हुए थे, लेकिन मामला किसी तरह सुलझा लिया गया था. घायलों में 3 की हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि चार दिन पहले प्रतापसिंहपूरा गांव में जिला कलेक्टर के न्याय आपके द्वार अभियान में बिचपुरी की महिलाओं ने इस जमीन को लेकर जिला कलेक्टर की गाड़ी को रोककर विरोध जताया था.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2smZDES