VIDEO: बैंककर्मियों ने आईबीए का पुतला फूंक कर जताया विरोध - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 31 मई 2018

VIDEO: बैंककर्मियों ने आईबीए का पुतला फूंक कर जताया विरोध

वेतनवृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रही देशव्यापी दो दिवसीय बैकों हड़ताल के दूसरे दिन कोटा में भी बैकों में हडताल रही. यूनाइटेड फोरम आफ बैक यूनियन के नेतृत्व में झालावाड़ रोड स्थित एसबीआई बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने आईबीए का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मांगें नहीं माने जाने की सूरत में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी. वहीं जानकारों के अनुसार दो दिनों की इस हड़ताल के चलते जिले में करीब एक हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है. (शाकिर अली की रिपोर्ट)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2J6ahWG