उदयपुर नगर निगम के वार्ड 46 के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन लेकर कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन भी किया. निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र पेश कर प्रत्याशियों अपनी की जीत का दावा भी किया. वार्ड 46 की पार्षद गरिमा पठान की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर भाजपा ने हसीना बानु और कांग्रेस ने रेहाना बानु को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 12 जून को मतदान होगा और 14 जुन को परिणाम जारी होगा. (कपिल श्रीमाली की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2kCVcBm
