नहरों में आ रहे प्रदूषित पानी को बंद करने तथा आम जनता को साफ सुथरा पानी दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को श्रीगंगानर में जल क्रांति अभियान का आगाज हुआ. आंबेडकर चौक पर सैकड़ों की तादाद में एकत्र लोगों ने सरकार से आम जनता को उनके साफ़ पानी हासिल करने के मूल अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की. अभियान में भाजपा कांग्रेस, बसपा ओर वाम दलों के साथ साथ स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी हिस्सेदारी की. इसके बाद रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. (राकेश मितवा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JdFf2H
