चूरू के सरदारशहर की ग्राम पंचायत देराजसर में कुण्डों व कैडल सैट के निर्माण में गांव के लोगों से जीएसटी के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. गुरुवार को सैकड़ों महिलाओं के साथ ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाने व ग्रामीणों के रुपए दिलाने की मांग की. ज्ञापन में बताया कि पंचायत में अवैध रूप से खुरों का निर्माण,स्वीकृत कुण्डों, कैडल सैट का प्रत्येक व्यक्ति से 20 से 25 हजार रुपए जीएसटी के नाम पर वसूल किए जा रहे हैं (मनोज शर्मा की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2sstuLi
