अखिल भारतीय मानव सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मारवाड़ का दौरा किया
जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान
मारवाज जंक्शन। अखिल भारतीय मानव सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने आज मारवाड़ जंक्शन के आस पास कही गांवों का दौरा किया उन्होंने दुदौड़ में स्वामी श्री प्रेमानंद महाराज के समाधि पर मथा टेक कर देश एवं प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की श्री गोपाल गोशाला का भ्रमण किया गोशाला अध्यक्ष शिव राम सिरवी से मुलाक़ात की ओर गोशाला में गायों की सेवा को देखकर प्रसन्नता की एवं उसके बाद उन्होंने अऊवा, देवली ,ईसाली आदि अनेक गांवों का दौरा किया राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर सेवा करने वाले योद्धाओं को उन्होंने सेवा योद्धाओं को रुप में सेवा रत्न सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मारवाड़ जंक्शन राजपुरोहित समाज भवन के अध्यक्ष हुकम सिंह ईसाली ,राजेन्द्र सिंह गुर्जर, पुनाराम चौधरी, दुदौड़ दीपा राम चौधरी, कानसिंह राजपुरोहित सहित अन्य कहीं समाज सेवी भामाशाहों को सेवा रत्न सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर कालूसिंह राजपुरोहित ,प्रेमसिंह ईसाली, महेन्द्र सिंह ईसाली, कल्याण सिंह ईसाली ,नारायण सिंह ईसाली , भैराराम चौधरी दुदौड़ सहित अन्य कई लोग साथ में मौजूद रहे । उक्त जानकारी प्रेमसिंह भावण्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा राजस्थान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।