जालोर महोत्सव - 2022**SVM धानसा ने पुरस्कार प्राप्त किया - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

जालोर महोत्सव - 2022**SVM धानसा ने पुरस्कार प्राप्त किया

*जालोर महोत्सव - 2022*
*SVM धानसा*

*हमारे विद्यालय सरस्वती विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय, धानसा के विद्यार्थियों ने जालौर महोत्सव-2022 में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मटकी दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नौ के विद्यार्थी भीमसिंह राठौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा निरमाकुमारी प्रजापत ने प्रथम स्थान और कक्षा आठ की छात्रा ओसियाकुमारी देवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में छात्र वर्ग में कक्षा नौ के भीमसिंह राठौड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएँ।*