लंबे समय से रुका हुआ है नरेगा का कार्य - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 24 मई 2017

लंबे समय से रुका हुआ है नरेगा का कार्य

@ रविंदर ओझा

ग्राम पंचायत मेड़ा में पिछले 3 साल से मनरेगा कार्य ठप पड़ा है। पंचायत के मेड़ा, तावीदर गोलवाडा में तो कोई नरेगा कार्य हो रहा है कोई नया कार्य स्वीकृत किया जा रहा है। जिसको लेकर कई बार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाने बाद भी अनदेखी की जा रही है। गांव गोलवाड़ा में एक बावरला नाडी खुदाई कार्य स्वीकृत है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा मौके पर अतिक्रमण किया हुआ है जो एक बार कार्य चालू किया गया, लेकिन अतिक्रमियों की ओर से कार्य रुकवा दिया। अतिक्रमण नहीं हटने के कारण नरेगा का कार्य फिर से शुरू नहीं हुआ।
✅ नहीं हो रहा है तावीदर गांव का विकास 
गांवतावीदर में पिछले 3 साल से कोई नरेगा कार्य या कोई अन्य सरकारी कार्य नहीं चल रहा कोई नया कार्य स्वीकृत किया जा रहा है। इस गांव में करीब 3 हजार की आबादी है। अधिकांश लोग मजदूरी पर ही आश्रित है। नया कार्य स्वीकृत नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।