रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 से 30 नवम्बर तक, 11 फरवरी को होगी परीक्षा, ऐसे करे आवेदन - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

रविवार, 5 नवंबर 2017

रीट के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 से 30 नवम्बर तक, 11 फरवरी को होगी परीक्षा, ऐसे करे आवेदन

अजमेर: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 से 30 नवंबर तक कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी http://rajeduboard.gov.in/reet 2017 से प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं और उसे ऑनलाइन आवेदन से पहले हाथ से भरकर सभी प्रविष्टियों की जांच करने के बाद आश्वस्त होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रीट परीक्षा 11 फरवरी 2018 को प्रदेशभर में एक साथ होगी। पात्रता के लिए परीक्षा में 60 फीसदी अंक लाना जरूरी है। सरकार ने इस बार परीक्षा शुल्क में 100 से 150 रुपए तक की बढ़ोतरी भी की है। दो पारियों में परीक्षा होगी। द्वितीय स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आैर प्रथम स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी।

रीट की वेबसाइट से 1 फरवरी को प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। चालान मुद्रित कर निर्धारित बैंकों की शाखा पर शुल्क जमा 6 नवंबर से 27 नवंबर तक करवाया जा सकेगा। प्रथम स्तर या द्वितीय स्तर दोनों में एक परीक्षा के लिए शुल्क 550 रुपए है। जबकि दोनों परीक्षाओं के लिए 750 रुपए शुल्क निर्धारित है। रीट आैर आरटेट परीक्षा का स्तर समान है। यदि कोई अभ्यर्थी रीट आैर आरटेट दोनों परीक्षाओं को उत्तीर्ण करता है तो वे सभी परीक्षाओं में सर्वोच्च परिणाम का लाभ प्राप्त कर सकेगा।

सभी प्रविष्टियों की जांच करने के बाद आश्वस्त होने पर ऑनलाइन आवेदन करें। इससे गलतियों की संभावना नहीं रहेगी। यदि ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की कोई गलती हो जाती है तो सिर्फ एक अवसर ही अभ्यर्थी को ऑनलाइन करेक्शन का दिया जाएगा। इसके बाद किसी तरह के करेक्शन की अनुमति नहीं होगी।