सायला । निकटवर्ती माण्डवला गांव में सांसद कोष से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का शनिवार को जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक अमृता मेघवाल ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि आम यात्रियों के लिए यह ठहरने एवं बैठने की व्यवस्था सुविधाजनक होगी। सांसद ने कहा कि गांव में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यो की योजनाओं से जनता को अवगत करवाया और गांव की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण के लिए जल्द सरकार से मांग की जाएंगी।
विधायक अमृता मेघवाल को ग्रामीणों ने माण्डवला से केशवना के लिए डामरीकरण सड़क के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसको लेकर विधायक ने डामरीकरण सड़क निर्माण करने का जनता को आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमृता मेघवाल ने बेटी बचाओ अभियान के बारे में जानकारी से रूबरू करवाते हुए सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा लेने की बात कही। अंत में सरपंच सुश्री रेखा चौधरी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समारोह में माण्डवला ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड पंच,भाजपा कार्यकर्ता एवं गांव के कई ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका सोहनलाल गर्ग ने किया।
