भीनमाल। जालोर के भीनमाल क्षेत्र में आयकर टीम द्वारा मंगलवार को दो अस्पतालों में आयकर सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई। जिसमें टीम का अनुमान है कि इसमें बहुत सारी वित्तीय गड़बड़िया मिल सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीनमाल के राज हॉस्पिटल और भूपेन्द्र चौधरी हॉस्टिपल में मंगलवार को जालोर के आयकर अधिकारी महेन्द्र कुमार व बाड़मेर के अधिकारी एस एन पंडिया ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दोनों ही अस्पतालों में आयकर सर्वे शुरू किया। दोनों ही अधिकारियों द्वारा दोनों अस्पतालों के ओपीडी, सीसीटीवी कैमरा सहित अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों अधिकारी दोनों ही अस्पतालों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। जानकारी के अनुसार राज हॉस्पिटल के संचालक वर्तमान में सरपंच भी है।
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
