जवाई नदी पर पुल निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

जवाई नदी पर पुल निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन

जालोर। जिला मुख्यालय से बिशनगढ जाने वाले जालोर बाड़मेर नाकोड़ा रोड जवाई नदी आने के बाद लगभग बंद है। प्रारंभ में नदी के तेत बहाव के चलते मार्ग को बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद नदी के पानी के तेज बहाव के चलते पूल खड्डे पड़ गए है। अत: यहा वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। मार्ग पर स्थित पहाड़पुरा सहित उस क्षेत्रवासियों ने जवाई पर पुल बनाने की मांग को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है। क्षेत्र वासियों बताया कि जालोर से बिशनगढ जाने वाले मार्ग पर जवाई एवं सुकड़ी दो नदिया आती है। सुकड़ी नदी जहां पानी आने की संभावना कम है।Image result for जवाई नदी वहा पूल बना हुआ है। जबकि जवाई नदी में सदैव पानी आता रहता है। वहा मात्र रपट से कमा चलाया जाता आ रहा है। इन दिनों जवाई नदी में पानी छोड़ जाने के कारण कई दिनो से मार्ग बंद है। जिसके चलते लोगों को जिला मुख्यालय आने में देबावास, गोदन हो कर घुमकर आना जाना होता है। जिसके चलते आमजन को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। अवैध खनन रूकवाने की मांग  पहाडपुरा ग्रामवासियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अवैध बजरी खनन रूकवाने की मांग की गई है। इस मांग को लेकर दल ने 12 सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया कि प्रतिदिन उनके गांव में 100 से 120 टैक्टर टोली का अवैध खनन होता है। टैक्टर एवं टैक्टर चालकों को लेकर पर ज्ञापन में एतराज दर्ज करवाया गया है। ज्ञापन में बताया कि बजरी अवैध खनन में कम्र उम्र के लड़के बजरी से भरा टैक्टर चलाते है, बिना नम्बर प्लेट के टैक्टर चलते है, तेज गति से टैक्टर चलाना, बिना लाइसेंस टैक्टर का बजरी खनन लेंगे होने सहित कई शिकायत दर्ज करवाई गई। जेसीबी द्वारा बड़े बडे खड्डे बनाने से हादसे की आशंका भी जाहीर की गई है। साथ में रोल्टी वसूली में धांधली की भी शिकायत की गई है।