आज से शुरू होगा क्रमिक अनशन
जनसमस्याओं का समय पर समाधान करवाने के लिए नेता धरने पर बैठे कांग्रेसी 20 सितंबर से क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। इनका कहना है कि जनसमस्याओं की दिशा में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अब तो सुध लो हमारी
धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि पिछले चार दिन से धरने पर बैठे है तथा सुध लेने भी कोई नहीं आया ऐसे में चौथे दिन जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने जाते वक्त ढोल बजाते हुए कलक्टेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान धरनार्थियों ने सभापति, उप सभापति व प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के नारे भी लगाए। इस दौरान नैनसिंहसिंह राजपुरोहित, पूव विधायक रामलाल मेघवाल, सवाराम पटेल, सोहनसिंह, मोडाराम, देवाराम सांखला, पुखराज माली, रमेश सोलंकी, अम्बालाल माली व शोभादेवी सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
