समाज के विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य :देवासी - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

समाज के विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य :देवासी

शिवगंज। शहर के समीपवर्ती कोरटा गांव में देवासी समाज सेवा समिति शिवगंज के तत्वावधान में आयोजित षष्ठम् प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह गोपालन व देवस्थान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में माताजी खेतलाजी
मंदिर परिसर कोरटा में देवासी समाज धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। समारोह में मंत्री देवासी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य है। देवासी ने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देने की अपील की व समाज को एकजुट रहकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने की अपील की। समारोह में तीर्थगिरी महाराज, रूपपुरी महाराज, राजुगिरी महाराज, पर्वतगिरी महाराज का पावन सानिध्य रहा। समारोह में गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट रणवीर राईका ने कहा कि रेबारी समाज को गुजरात की तरह राजस्थान में भी पूर्ण रूप से शिक्षित होने हेतु समाज के पंचों को जगह-जगह छात्रावासों का निर्माण करने की अपील की। इन्होंने भी किया संबोधित समारोह को नेतरा सरपंच प्रेमाराम देवासी, खेमराज देसाई, निरूबेन भरवाड़ गुजरात, भूपत देसाई सिरोही, उपप्रधान शिवगंज मोटाराम देवासी, समरथाराम देवासी, आल्पा सरपंच श्रीमती लाछी देवी, खिवांदी सरपंच रूपाराम देवासी, सुमेरपुर पालिका पार्षद श्रीमती सदना देवासी, सुमेरपुर पंचायत समिति सदस्य लालाराम देवासी ने भी संबोधित किया। पूर्व उपमुख्य सचेतक राजस्थान सरकार रतन देवासी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में रेबारी समाज शैक्षिक, राजनैतिक व आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। लेपटॉप तो किसी को मिली साइकिल समारोह में कक्षा बारहवीं, दसवीं व आठवीं में प्रथम आने वाले छात्र-छात्रा को लेपटॉप व द्वितिय आने वाले छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरित की गई। अन्त में देवासी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष छोगाराम देवासी एडवोकेट ने समारोह में पधारे समस्त मेहमानों व समाज बंधुओं का आभार जताया व 27 गांवों के पंचों व दानदाताओं का बहुमान कर सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में भगाराम देवासी व सवाराम जोगापुरा, मगाराम खेजड़िया, लसाराम रूखाड़ा, भगाराम व मांगीलाल बड़गांव आदि का सहयोग रहा।