| आबूरोड। स्थानीय मावल चेक पोस्ट के पास रविवार की देर शाम को पुलिस चौकी से ठीक थोड़ा पहले गुजरात की तरफ जा रहे एक ट्रैलर को पीछे से रिट्ज कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे आबूरोड के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालात गंभीर होने पर उसे उच्च उपचार के लिए आगे रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल भंवरलाल चौधरी मौके पर पहुंचे। दुघर्टना में सिद्धराज पुत्र दशरथ सिंह सोलंकी, राजेंद्र कुमार पुत्र जीतू भाई, दिग्विजय सिंह पुत्र हनुसिंह सभी निवासी अहमदाबाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भगतसिंह पुत्र घनश्याम सिंह निवासी अहमदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात्रि तक पुलिस कार्यवाही जारी थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को मार्चरी में रखवाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। | |
गुरुवार, 2 नवंबर 2017
ट्रोले में पीछे से घुसी कार तीन की मौके पर मौत
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
