1. लालटेन की 'लौ' बुझेगी !
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के साथ ही बिहार में राजद की टूट की अटकले लगनी शुरू हो गई है। मंत्री महेश्वर हजारी ने राजद में असंतोष की बात कर राजद विधायकों की टूट की बात करते हुए कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं वो वहां सफोकेशन महसूस कर रहे हैं।
बिहार सरकार के गन्ना एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम उर्फ फिरोज से अपराधियों ने मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
3. हथियार के बल पर बैंक में लूट
गोपालगंज में आठ हथियारबंद अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक की सासामुसा शाखा से 11 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। बैंक से खोखा भी बरामद किया गया है। बैंककर्मियों और आस-पास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
4. अग्निकुंड में 5 जिंदा जलकर मरे
छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला गांव में भीषण आग लग गयी। इसमें करीब आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं वैशाली के सराय थाना अंतर्गत अनवरपुर गांव में देर रात एक घर में लगी आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
5. मैदान में उतरे 'पटना के सिंघम'
पटना के बिहटा में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए एसएसपी मनु महाराज की टीम तैयार है। मनु महाराज ने बिहटा में पनपे अपराधियों को दबोचने के लिए 200 जवानों के साथ बिहटा के कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
