नए साल पर मुख्यमंत्री का ऐलान, सरसों का तेल केवल 20 रु लीटर - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

नए साल पर मुख्यमंत्री का ऐलान, सरसों का तेल केवल 20 रु लीटर

नए साल पर मुख्यमंत्री का ऐलान, सरसों का तेल केवल 20 रु लीटर
कॉन्सेप्ट इमेज

कॉन्सेप्ट इमेज
वहीं उन्होंने चीनी की कीमत मात्र 13 रूपये किलो बताई है। इस बाबत मुख्यमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए करनाल की जनता को करोड़ों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा वासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए भावान्तर भरपाई योजना की शुरूआत करने जा रही है। गौरतलब है कि इस योजना का संबंध मुख्य रूप से सब्जी की फसल से है। जिसमें यदि किसान की सब्जी की फसल का अंतर लागत से नीचे आ जाता है तो उसकी भरपाई हरियाणा सरकार करेगी।

मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि जिले की 748 बहनों के लिए 11 करोड़ रुपए की राशि भी वितरित की गई है और 500 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि नए साल पर यानि 1 जनवरी 2018 से गरीब परिवारों को 20 रुपए प्रति लीटर शुद्ध सरसों का तेल व चीनी 13 रुपए प्रतिकिलो में मिलेगी। साथ ही पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जिन योजनाओं को लागू करने की पहल नहीं की, उन्हें हम लागू कर रहे हैं।