- राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

तीन बोरों में मिले 500 और 1000 के नोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव वालों ने पहले नोटों से भरे तीनों बोरे को देखा, जिसके बाद इन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे पहले तो नोटों के छोटे-छोटे टुकड़े किए गये और फिर उसे बोरे में बांधकर फेंक दिया गया।

नाले में पड़ा पुराने नोटों से भरा बोरा 

काफी पहले फेंके गये थे नोट !
वहीं, सरायकेला एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने साफ कर दिया कि सभी नोट पुराने एक हजार और पांच सौ के हैं। ये नोट काफी लंबे समय से पानी में भीगते रहे थे जिसके कारण गलकर बेकार हो गये हैं। एसपी ने ये भी कहा कि नोट इतने गले हुए हैं कि उन्हें गिनना संभव नहीं है ऐसे में ये नोट कितना है ये नहीं बताया जा सकता। मामले में पुलिस इंस्पेक्टर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बोरे में छोटे-छोटे टुकरों में कटे नोट 

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि संभवतः यह रुपये किसी का काला धन होगा जिसे नोटबंदी के कारण बोरों में बांधकर सड़क किनारे नाले में फेंक दिया गया। जब नाले का पानी कम हुआ तो स्थानीय लोगों की नजर इसपर पड़ी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस अपनी जांच कर रही है।