गांव में अचानक चलने लगती है गोलियां! खौफ में ग्रामीण - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

गांव में अचानक चलने लगती है गोलियां! खौफ में ग्रामीण

गांव में अचानक चलने लगती है गोलियां! खौफ में ग्रामीण

मामला जिले के गांव भूत माजरा का है, जहां उस समय हडकंप मच गया जब 26 दिसंबर के दिन अचानक गोली बारी होने लगी। लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और फायरिंग के बाद मौके से बंदूक की गोलियां बरामद हुई।

भूत माजरा गांव।

फिर 29 दिसंबर यानि शुक्रवार को भी वहीं मंजर बना, फिर गोलियां चली और चली हुई गोलियां बरामद भी हुई, लेकिन इस बार गोलियां चलने से घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कीमती सामान भी खराब हो गया।

पढ़ें-

वहीं इस फायरिंग में एक बुजुर्ग महिला को गोली छू कर निकल गई। इसी के चलते ग्रामीणों का डर और भी बढ़ गया है। ग्रमीणों में इस घटना को लेकर दहशत का महौल है।


डर में जी रहे ग्रामीण।

वहीं ग्रमीणों में रोष इस बात का है कि पुलिस को सूचना देने पर भी उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं पुलिस घटना स्थल की जांच करने की बात कह रही है।