भारत संचार निगम लिमिटेड का अधिकारी CBI के 70 हजार रुपये लेकर फरार - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

भारत संचार निगम लिमिटेड का अधिकारी CBI के 70 हजार रुपये लेकर फरार

भारत संचार निगम लिमिटेड का अधिकारी CBI के 70 हजार रुपये लेकर फरा

यह पूरा मामला जयपुर के जगतपुरा निवासी बीएसएनएल के सब डिविजनल इंजीनियर (एसडीर्इ) हरकेश मीणा का है। मानसरोवर के एक युवक ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि उसका ओएफसी लाइन डालने का काम है। गत दिनों उसने जयपुर से अलवर तक लाइन डाली थी। इसका भुगतान करने के लिए एसडीर्इ हरकेश मीणा 2 लाख 20 हजार रुपये की रिश्‍वत मांग रहा है। डेढ़ लाख रुपए आरोपी ले भी चुका है। अब वह बचे 70 हजार रुपए मांग रहा है। जांच करने पर सीबीआई ने शिकायत को सही पाया।
Image result for 70 हजार
                               डिजाइन इमेज।


इसके बाद सीबीआई ने आरोपी एसडीर्इ को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया।  28 दिसंबर को आरोपी ने पीडि़त को रुपये लेकर एमआई रोड पर स्थित कार्यालय में आने को कहा।   पीडि़त ने इसकी जानकारी सीबीआई को दी। सीबीआई ने केमिकल लगे 70 हजार रुपए पीडि़त को देने के साथ ही बीएसएनएल कार्यालय के बाहर अपनी टीम तैनात कर दी। पीडि़त रुपये लेकर  एसडीर्इ के पास गया। इस दौरान एसडीर्इ को सीबीआई के जाल की भनक लग गई। इससे पहले कि सीबीआई उसे दबोचती आरोपी एसडीर्इ सीबीआई के रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। मामला दर्ज कर सीबीआई उसकी तलाश में जुट गई है।