जोधपुर रेल हादसा, ट्रेन से ट्रक टकराई कोई हताहत नही - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

रविवार, 21 जनवरी 2018

जोधपुर रेल हादसा, ट्रेन से ट्रक टकराई कोई हताहत नही

#जोधपुर में #रेल_हादसा

मोदरान न्यूज
जगमालसिंह राजपुरोहित

जोधपुर के बनाड़ के पास आज सुबह हुआ रेल हादसा। ट्रेन एक ट्रक से टकराई। यात्री उतरे, हुए पैदल ही रवाना। जानकारी के अनुसार मरुधर एक्सप्रेस टकराई ट्रक से। सुबह 6:20 बजे हुआ हादसा। जोधपुर के बन्ना और गुजरावास के पास मानवरहित फाटक पर डंपर से टकराई मरूधर एक्सप्रेस। डंपर चालक को अस्पताल ले गए। बजरी से भरा है डंपर। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हो रही है।
जोधपुर इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनाड़ कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकी पड़ी है। यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। जरूरी काम से आगे की यात्रा करने वाले यात्री बनाड़ रोड पर आकर बसों का इंतजार कर रहे हैं।
कई लोग जोधपुर भी वापस आने की कोशिश कर रहे हैं।
इंदौर इंटरसिटी में रिजर्वेशन कंपार्टमेंट में यात्रा कर रहे हैं प्रतीक ने बताया कि उन्हें आवश्यक कार्य से मेड़ता रोड जाना था और वहां से उन्हें आगे की यात्रा करनी थी लेकिन उन्हें मजबूरन बनाड़ में ही यात्रा स्थगित कर बस के माध्यम से यह यात्रा पूरी करनी पड़ रही है।
उनके साथ 5 अन्य यात्री भी आगे ब्यावर की रोडवेज बस में रवाना हुए हैं।