लापता कंटेनर ड्राइवर की लाश सहित मिला, ऐसे पता लगी लोकेशन
जयपुर के शाहपुरा में शनिवार को सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कंटेनर बाइक्स लेकर आंध्रप्रदेश जा रहा था। रास्ते में कंटेनर गायब हो गया। कंटेनर को तलाश कर उसे सर्विस सेंटर लाया गया जहां उसमें ड्राइवर की लाश मिली। पुलिस ने हत्यारे का पता लगाने के लिए स्निफर डॉग की मदद ली है। जानिए और इस बारे में ....
- गुड़गांव से रवाना होकर एक कंटेनर आंध्रप्रदेश के लिए निकला था। कंटेनर में हीरो होंडा बाइक लदी थीं। कंटेनर को जयपुर के शाहपुरा में सर्विस करवानी थी। तय समय पर कंटेनर वहां नहीं पहुंचा। इस पर कंटेनर के मालिकों ने पता लगाया तो कंटेनर की लोकेशन पता चली। शाहपुरा थाना इलाके के राजपुरा पुलिया के पास कंटेनर मिला। मालिकों ने अपनी कंपनी के लोगों को वहां भेजा तो पता लगा की कंटेनर में डीजल नहीं है। इस पर दूसरे ड्राइवर को बुलाया गया। दूसरा ड्राइवर कंटेनर लेकर सर्विस सेंटर पहुंचा। वहां उसने कंटेनर में देखा की उसका ड्राइवर लेटा हुआ था। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने कंपनी के लोगों को इस बारे में बताया। कंपनी ने पुलिस को बुला लिया।
- सूचना पर डीएसपी भागचंद मीणा और एसएचओ वीरेंद्र सिंह राठौड़ वहां पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ड्राइवर की हत्या की गई है।
यूपी का रहने वाला था
- कंटेनर का ड्राइवर मुकेश उर्फ पिंटू उर्फ रामदत्त नाई (40) उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था। वह शुक्रवार को गुड़गांव से रवाना हुआ था, लेकिन जयपुर के पास उसकी हत्या कर दी गई और शव को कंटेनर में छोड़ दिया गया।
- पुलिस का मानना है कि हो सकता है हत्यारे मुकेश के परिचित हों। हालांकि जांच में ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
- पुलिस का मानना है कि हो सकता है हत्यारे मुकेश के परिचित हों। हालांकि जांच में ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
ऐसे लगा पता
- गुड़गांव से रवाना हुए कंटेनर को शाहपुरा में सर्विस करा कर रिपोर्ट करनी थी। कंटेनर तय समय पर वहां नहीं पहुंचा तो कंपनी ने उसकी लोकेशन पता लगाने के लिए जीपीएस की मदद ली। जीपीएस से पता चला कि कंटेनर शाहपुरा के पास दौलतपुरा में खड़ा है। कंपनी के लोग वहां पहुंचे तो देखा की कंटेनर में डीजल नहीं है तथा ड्राइवर भी नहीं है। इस पर दूसरा ड्राइवर बुलाया गया। दूसरा ड्राइवर कंटेनर को लेकर सर्विस सेंटर पहुंचा। वहां उसने कंटेनर में देखा तो पता चला कि उसमें मुकेश का शव पड़ा था।

पुलिस ने बुलाया स्निफर डॉग
- पुलिस ने जांच में सहयोग के लिए स्निफर डॉग को बुला लिया। डॉग को मोर्चरी ले जाया गया जहां उसे मृतक के जूते व कपड़े सुंघाए गए। इससे पुलिस को जांच में मदद मिलेगी।
शरीर पर चोट के निशान
- पुलिस के अनुसार मृतक की गरदन व अन्य अंगों पर चोट के निशान हैं। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई है। साराी बात पोस्टमार्टम में स्पष्ट होगी।
पुलिस ने परिजनों को बुलाया
- पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर वहां बुला लिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।