मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से शिक्षक की मौत
सांचौर से रानीवाड़ा जाने वाली स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरकारी शिक्षक आसूराम पुत्र हंसाराम मेघवाल निवासी सरनाऊ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम को सांचौर से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान दाता सरहद में मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षक आसूराम कांटोल के सरकारी विद्यालय में कार्यरत थे। शिक्षक की मौत से उसके परिजनों व स्टाफ में शोक हैं
