ज्वाला नगरी रेवत मे गाजे बाजे के साथ बिराजी माँ ज्वाला देवी
By
Jagmal Singh modran
-
April 23, 2018
मोदरान @ कस्बे के निकटवर्ती रेवत गाँव मे राजपुरोहित जागरवाल समाज की कुलदेवी ज्वाला माताजी, सतीमाता, क्षेत्रपाल खेतलाजी, गणेशजी, हनुमान जी के नव निर्मीत मंदिर मे सोमवार को दोपहर अभीजित शुभ मुहर्त मे मुर्ति स्थापना एव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बडे धुम धाम व गाजे बाजे के साथ साधु संतों के सान्धित्य मे सम्पन्न हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जल क्लश यात्रा के के साथ हवन पूजन व रविवार को गणपती आदी देवताओं का प्रातः पुजन प्रसाद वास्तु, प्रसाद, महास्नपन , प्रसाद के साथ सांस पुजन आरती व विॉशाल भजन संध्या का आयोजन गायक कलाकार सरीता खारवाल एन्ड पार्टी पचपदरा व मनोज रिया एंड पार्टी दिल्ली व मंच संचालक चंदन सिंह राजपुरोहित धांगडवास जोधपुर ने सर्व प्रथम गणेश वंदना के साथ ही *”गुरु बिन घोर अंधेरा रे संतो”* नामक भजन के साथ शुरु किया ।
वही देर रात मे दिल्ली से आये भजन गायक संगीतकार राम लक्ष्मण व सीता हनुमान जी की झांकी के साथ सबका मन मौह लिया वही झांकी मे वानर सेना के बंदरों ने पंडाल उपस्थतीत सभी महिला पुरुषों को एक बार सबको नींद से जगा दिया।
मंच संचालक चंदन सिंह राजपुरोहित ने मनुष्य जीवन के बारे में बताते हुए सबको मनख व मिनखो के बारे जानकारी देकर शानदार मंच पर संचालन किया।
वही सोमवार सवेरे से ही सांधु संतों के आशीर्वाद व स्वागत के साथ ही सर्वप्रथम गणपती आदी सश्री देवताओं का प्रातः पुजन, दिक्षुहोम, शांतिक, पौष्टिकाहोम, औषधी रत्न व्यास, देव प्रबोर्धन, प्रसाद प्रवेश मध्यान्ह अभिजीत शुभ मूहर्त मे प्राण प्रतिष्ठा विधि, दण्ड क्लश, अमर ध्वजारोहण, बालभोग, महाआरती, उत्तर तन्त्र पूर्णौहुती, कंकण विमोचन, ब्राह्मण संत्कार, भंडारा प्रसाद, कर्म समापन के साथ ही ज्वाला नगरी मे पधारे मेहमानों का स्वागत किया गया
आगंतुक मेहमानों मे राजा निर्मल नाथजी महाराज कदरी मठ मैंग्लोर,
महंत रामानंदजी महाराज जालोर, देवानंदजी महाराज, जालोर, महंत श्री शंकर स्वरुप जी महाराज सरक, सत्यानंदजी महाराज रविधाम गुजरात निर्मलदासजी महाराज बालोतरा, सुखदेवजी महाराज रायथल, वेदान्तचार्य ध्यानारामजी महाराज आसोतरा, हिरानंदजी महाराज बालोतरा, ब्रहमानन्दजी महाराज रायपुरिया, बालकदासजी महाराज जेतपुर मोहनानंदजी महाराज, सियाणा, चेतनानंन्दजी महाराज डण्डाली , गायत्री आश्रम विष्णु स्वरुपजी महाराज सांथु, सहीत हजारों की संख्या मे जागरवाल समाज बंधुओं के साथ मेहमान बंधु उपस्थित रहे। वही देर शाम चढावा लेने वाले भक्तों का श्री माँ ज्वाला देवी संस्थान द्रारा साफा पहना कर बहुमान किया गया ।
समारोह मे स्वसेवको कार्य बहुत ही सराहनीय रहा ।
